गोरखपुर, जनवरी 2 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता शहर की प्रतिष्ठित ऑटोमोबाइल कंपनी ऑर्बिट ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड में कार्यरत एक सर्विस एडवाइजर पर करीब 15.03 लाख रुपये की धोखाधड़ी का गंभीर आरोप लगा है। कंपनी के निदेशक अभिषेक अग्रवाल की तहरीर पर शाहपुर के घोसीपुरवा गीता वाटिका निवासी सर्विस एडवाइजर गौस अली के खिलाफ चिलुआताल थाने में केस दर्ज किया गया है। निदेशक के अनुसार कंपनी की वर्कशॉप हरसेवकपुर, नकहा नंबर-2 में स्थित है, जहां गौस अली सर्विस एडवाइजर के पद पर कार्यरत था। आरोप है कि उसने गाड़ियों की सर्विसिंग के दौरान ग्राहकों से वसूली गई सर्विस बकाया राशि कंपनी में जमा नहीं की। जांच में इस मद में 8 लाख 81 हजार 509 रुपये का बकाया सामने आया है। बताया गया कि आरोपी मैनुअल गेट पास या छोटे बिल बनाकर गाड़ियों को सर्विस के बाद बाहर निकाल देता थ...