कंपनी के शोरूम पर ग्राहकों के लिए तैयार खड़ी ये SUV, सिर्फ 2 सप्ताह में मिल जाएगी डिलिवरी
नई दिल्ली, अगस्त 22 -- टाटा मोटर्स के पोर्टफोलियो में कर्व एकमात्र कूपे SUV है। अपने अनोखे डिजाइन के साथ ICE और इलेक्ट्रिक मॉडल के चलते ये लोगों को काफी पसंद भी आती है। ये कंपनी की उन कारों में से भी है जिस पर सबसे कम वेटिंग पीरियड चल रहा है। दरअसल, पेट्रोल मैनुअल और DCA वैरिएंट के लिए करीब 1 से 2 सप्ताह का वेटिंग पीरियड है, जबकि डीजल MT और ऑटोमैटिक वैरिएंट के लिए लगभग 2 से 3 सप्ताह का वेटिंग हैं। कर्व इलेक्ट्रिक के सभी वैरिएंट पर वेटिंग पीरियड महज 1 से 2 सप्ताह का चल रहा है। चलिए एक बार वेटिंग पीरियड को देखते हैं।टाटा कर्व के फीचर्स, इंजन और स्पेसिफिकेशंस कर्व चार ट्रिम स्मार्ट, प्योर, क्रिएटिव और अचीव्ड में उपलब्ध है। खास बात ये है कि टाटा कर्व कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में 11वां व्हीकल है। कर्व कंपनी के नए एटलस प्लेटफॉर्म पर तैयार की गई है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.