नोएडा, दिसम्बर 7 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। महिला कर्मचारी ने नामी कंपनी के पदाधिकारियों समेत अन्य पर नौकरी से निकालने की धमकी देने और मातृत्व अवकाश के अधिकार से वंचित करने का आरोप लगाते हुए सेक्टर-126 थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस आरोपियों से जल्द पूछताछ करेगी। गाजियाबाद के इंदिरापुरम की रहने वाली महिला ने बताया कि करीब 12 साल पहले 2013 में उसने एक नामी कंपनी में वित्तीय विश्लेषक के पद पर नौकरी शुरू की। संबंधित कंपनी का बाद में एक अन्य कंपनी में विलय हो गया। एक सितंबर 2018 को महिला और उसके साथियों को दूसरी कंपनी में नियुक्त कर लिया गया। महिला के कुछ साथियों को उसी दिन पुरानी कंपनी में भी फिर से शामिल किया गया। महिला का आरोप है कि कंपनी का वित्त प्रमुख वर्ष 2019 से उस पर बुरी नजर रखता है। वह अश्लील टिप्पणी और अभद्र इशारे करता है। उसन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.