नई दिल्ली, जनवरी 30 -- रॉयल एनफील्ड की दिसंबर 2025 सेल्स का ब्रेकअप डेटा सामने आ गया है। कंपनी भारतीय बाजार में 9 मॉडल बेच रही है। जिसमें 350cc सेगमेंट से 650cc सेगमेंट के कई मॉडल शामिल हैं। खास बात ये है कि ये सभी अपने-अपने सेगमेंट में देश की नंबर-1 मॉडल हैं। वैसे, कंपनी के लिए इन सभी में सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल क्लासिक 350 है। हर महीने की तरह इस बार भी इसकी सबसे ज्यादा यूनिट बिकीं। इतना ही नहीं, सालाना आधार पर इस मोटरसाइकिल को 18% की शानदार ग्रोथ भी मिली। जबकि, इसका मार्केट शेयर 37% से ज्यादा रहा। कंपनी के लिए बुलेट और हंटर पहली तीन पोजीशन पर रहीं। चलिए कंपनी के सेल्स ब्रेकअप को देखते हैं। रॉयल एनफील्ड के मॉडल वाइज सेल्स ब्रेकअप की बात करें तो क्लासिक 350 की दिसंबर 2025 में 34,958 यूनिट बिकीं। जबकि, दिसंबर 2024 में इसकी 29,637 यूनिट...