नई दिल्ली, फरवरी 11 -- HMA Agro Industries के शेयर आज यानी बुधवार, 11 फरवरी को 5% से अधिक चढ़ गए। यह उछाल कंपनी के तीसरी तिमाही के नतीजों से पहले आया है। कंपनी की बोर्ड बैठक गुरुवार, 12 फरवरी 2026 को होनी है। सितंबर 2025 को समाप्त तिमाही में कंपनी ने नेट प्रॉफिट में 14,865% का अभूतपूर्व उछाल दर्ज किया है, जो बहुत अच्छा आंकड़ा है। आज HMA Agro Industries का शेयर भाव BSE पर 27.83 रुपये प्रति शेयर पर खुला। दिन के कारोबार के दौरान यह 29.84 रुपये के उच्च स्तर और 27.66 रुपये के निचले स्तर को छू गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अन्य आय को छोड़कर टैक्स से पहले प्रॉफिट 80.91 करोड़ रुपये रहा। यह पिछली चार तिमाहियों के औसत की तुलना में 747.9% की बढ़त है। सितंबर तिमाही में नेट सेल 2,155.34 करोड़ रुपये रही, जो पिछली चार तिमाहियों के औसत से 55.5% अधिक है। इसी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.