लखनऊ, अप्रैल 2 -- सीएम हेल्पलाइन में तैनात वीविन लिमिटेड की मनमानी पर 200 से ज्यादा कर्मचारियों ने गुरुवार को प्रदर्शन किया। दोपहर में गोमतीनगर स्थित साइबर टावर से निकलकर लोहिया पथ पर नारेबाजी करते हुए विधान भवन की ओर जा रहे कर्मियों को पुलिस ने समता मूलक चौराहे के पास रोक लिया। करीब एक घंटे की बातचीत के बाद पुलिस और कंपनी के अधिकारियों ने सीएम हेल्पलाइन के कर्मचारियों को मना लिया। कर्मचारियों का कहना था कि 15 हजार रुपये की सैलरी का वादा करके 7000-8000 रुपये दिए जा रहे हैं। दो महीने की सैलरी भी रोककर दी जा रही है। कंपनी के ऑफिस में काम के लिए जाते वक्त बाहर ही सबके फोन जब्त कर लिए जाते हैं। घर में कोई भी इमरजेंसी आ जाए, हम लोग जब काम करके लौटेंगे तभी जान पाएंगे। बातचीत के बाद पांच कर्मचारियों को सीएम से मिलाने की बात हुई। वहीं, अन्य सभी क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.