रुद्रपुर, फरवरी 12 -- रुद्रपुर, वरिष्ठ संवाददाता। एक कंपनी के प्लांट हेड ने कंपनी के एक पूर्व हेल्पर पर अपने साथियों की साथ जबरन उनकी कार रोकने और क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि वह लोग लोहे की रॉड और तमंचे से लैस थे और हमला होने पर प्लांट हेड और कार चालक ने भागकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने तहरीर के आधार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सुभाष सिंह शिमला पिस्तौर प्रिस्टीन होम्स निवासी हैं। वह शिमला पिस्तौर स्थित एक कंपनी में प्लांट हेड हैं। कंपनी में चार साल से सैंजनी निवासी अंकित सिंह ठाकुर उर्फ विवेक सिंह हेल्परी करता था। आरोप था कि अंकित कंपनी में गुंडागर्दी करता था और कर्मियों से मारपीट कर रुपये ऐंठता था। इस पर वर्ष 2025 में उसे कंपनी से निकाल दिया। तब से अंकित उससे रंजिश रखता था। तहरीर में कहा है कि बीते 31 जनवरी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.