कंपनी के पूर्व मैनेजर समेत दो पर धोखाधड़ी का आरोप
नोएडा, जून 8 -- ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। न्यायालय के आदेश पर सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने एक कंपनी के पूर्व मैनेजर और दूसरी कंपनी के मालिक पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया। दोनों पर करीब 33 लाख की हेराफेरी करने का भी आरोप है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। ग्रेनो की एक सोसाइटी में रहने वाले हरिओम उपाध्याय ने न्यायालय को बताया कि वह एक कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि हैं। हरिओम उपाध्याय के मुताबिक कंपनी में एक जून 2012 से मैनेजर रहे विनोद गुप्ता ने दूसरी कंपनी के मालिक सुधीर अग्रवाल से ईंधन खरीदने के लिए अनुबंध किया था। तीन अगस्त 2022 में ईंधन की खरीदारी शुरू हुई। कंपनी ने अपने मैनेजर विनोद को 31 जनवरी 2023 को नौकरी से निकाल दिया। आरोप है कि इसके बाद सुधीर ने चालान में रेट का अंतर बताकर उनकी कंपनी से करीब 33 लाख अतिरिक्त रुपये की मांग क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.