लखनऊ, मार्च 6 -- वन ओक कंपनी के पूर्व परियोजना प्रबंधक पर धोखाधड़ी का आरोप लगा है। आरोप है कि आरोपी ने करीब 35 माह की नौकरी के दौरान ठेकेदारों की सांठगांठ से कंपनी में वित्तीय अनियमितताएं की। लीगल हेड महेशर नियाज ने बताया कि उनकी कंपनी वन ओक का कार्यालय साइबर हाइट्स में है। कंपनी में अवनीश सिंह 7 दिसंबर 2023 से 15 जनवरी 2026 तक परियोजना प्रबंधक थे। उनके इसतीफे के बाद जांच में पता चला कि अवनीश ने अपने कार्यकाल में ठेकेदारों की सेटिंग कर काम देने के बदले 56 हजार रुपये खाते में लिए थे। सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने केस दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.