कंपनी के नाम से टीन शेड बेचने में दो दुकानदारों पर मुकदमा, 190 शीट बरामद
इटावा औरैया, जून 20 -- ऊसराहार। क्षेत्र में प्रतिष्ठित कंपनी के नाम से कथित तौर पर नकली टीन शेड बेचने के मामले में पुलिस ने कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि की शिकायत पर दो दुकानदारों के खिलाफ कॉपीराइट व ट्रेडमार्क संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मौके से बरामद की गई टीन शेड शीटों को कब्जे में लेकर सुरक्षित रख लिया है। कंपनी के अधिकृत अधिकारी आशीष राज निवासी मोतिहारी बिहार ने थाना में दी गई तहरीर में बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि कस्बा ऊसराहार में कंपनी के ब्रांड के नाम से कॉपीराइट का उल्लंघन कर टीन शेड बेचे जा रहे हैं। सूचना के आधार पर कंपनी की टीम ने जांच की, जिसमें कस्बा निवासी कृष्ण मुरारी गुप्ता और ममता देवी के प्रतिष्ठान पर बड़ी मात्रा में टीन शेड पाए गए। कंपनी की ओर से की गई जांच के दौरान 10 फीट लंबाई की 35...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.