कानपुर, फरवरी 16 -- कानपुर। एक शेयर ब्रोकर्स कंपनी के अधिकारी ने कंपनी के नाम का दुरुपयोग कर निवेशकों से ऑनलाइन ठगी करने का आरोप लगाकर पुलिस से शिकायत की है। मुकदमा दर्जकर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है। सिविल लाइंस स्थित रुद्र शेयर ब्रोकर्स कंपनी के कंप्लायंस ऑफिसर सुमित कुमार गुप्ता के अनुसार कुछ लोग उनकी कंपनी का नाम व लोगो प्रयोग कर निवेशकों से साइबर ठगी कर रहे हैं। निवेशकों द्वारा सेबी में दर्ज शिकायतों और पीड़ितों द्वारा व्यक्तिगत मेल व कॉल द्वारा मिली शिकायतों से उन्हें घटना की जानकारी हुई। जिसके बाद उन्होंने आरोपितों पर सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग करते हुए मामले की शिकायत पुलिस से की। कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...