फरीदाबाद, मार्च 8 -- फरीदाबाद। सेक्टर-31 थाना क्षेत्र स्थित एक फैक्टरी में लगे ट्रांसफॉर्मर से चोर कॉपर और ट्रांसफॉर्मर ऑयल को चोरी कर ले गए। पुलिस ने फैक्टरी के प्रबंध निदेशक की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, गुरुग्राम के डीएलएफ निवासी राजेंद्र खन्ना की मथुरा 14/7 इलाके में फैक्टरी है। उनकी फैक्टरी के पीछे 800केवीए का का ट्रांसफॉर्मर लगा है। चोर ट्रांसफार्मर के अंदर से करीब 1200 किलोग्राम कॉपर और लगभग 1300 लीटर ट्रांसफॉर्मर ऑयल चोरी कर ले गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.