नोएडा, दिसम्बर 16 -- नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-63 थाने की पुलिस ने पिस्तौल के दम पर कंपनी के अकाउंटेंट से पांच दिन पूर्व हुई दो लाख रुपये की लूट का मंगलवार को पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने कंपनी में चालक की नौकरी करने वाले दो लोगों समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से लूटी गई रकम, दो मोबाइल फोन और एक लाइटर पिस्तौत बरामद हुई। सेंट्रल नोएडा जोन के डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि गाजियाबाद के कविनगर निवासी नवल किशोर ने एफआईआर दर्ज कराई थी। उन्होंने पुलिस को बताया था कि वह ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-4 स्थित एक प्राइवेट कंपनी में बतौर अकाउंटेंट नौकरी करते हैं। वह 12 दिसंबर की सुबह कंपनी का भुगतान लेने के लिए दिल्ली गए थे। कार को ओमपाल नामक चालक चला रहा था। शाम चार बजे वह कार से भुगतान लेकर नोएडा आ रहे थे। जब वह सेक्टर-62 अंडर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.