गाज़ियाबाद, दिसम्बर 17 -- गाजियाबाद। मसूरी क्षेत्र की चंद्रलोक कॉलोनी में स्थित एक कंस्ट्रक्शन कंपनी के गोदाम में से चोरों ने कई छोटी बड़ी मोटर चोरी कर ली। घटना आठ दिसंबर की रात की है। मामले में कंपनी में कार्यरत इंजीनियर शशी कपूर ने मसूरी थाने में केस दर्ज कराया है। शिकायत में उन्होंने बताया कि घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई। चार चोरों ने घटना को अंजाम दिया है जिसमें एक ऑटो व एक बाइक का भी इस्तेमाल हुआ है। एसीपी मसूरी का कहना है कि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मोटर चोरी करने वाले दो चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से दो मोटर भी बरामद की है। पकड़े गए चोर 19 वर्षीय धौलाना निवासी सरवरे आलम और 21 वर्षीय तालिब है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.