कंपनी के गार्ड की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
बागपत, जुलाई 10 -- खेकड़ा। क्षेत्र के काठा गांव स्थित एक कंपनी के गार्ड की ड्यूटी के दौरान तबीयत बिगड़ गई। उपचार के लिए ले जाते समय उसकी मौत हो गई। इसके बाद कंपनी के कर्मचारी उसके शव को खेकड़ा सीएससी पर छोड़कर चले गए। परिजनों ने मौत को संदिग्ध बताते हुए पुलिस से जांच की मांग की। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। खेकड़ा कस्बे की तहसील के पास वाली कांशीराम कॉलोनी में वृद्धा कृष्णा अपने 48 वर्षीय पुत्र नीटू वर्मा के साथ रहती है। नीटू वर्मा काठा गांव की एक कंपनी में गार्ड की नौकरी करता था। गुरुवार सुबह भी वह कंपनी में ड्यूटी पर था। तभी उसकी तबीयत बिगड़ी। कंपनी के कर्मचारी उपचार के लिए उसे एंबुलेंस से खेकड़ा सीएचसी पर लाए। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद कर्मचारी उसके शव को वहीं छोड़कर वापस लौट गए।मृतक गार्ड की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.