नई दिल्ली, अप्रैल 24 -- नई दिल्ली, प्र. सं.। मॉडल टाउन इलाके में गुरुवार रात बाइक सवार तीन बदमाशों ने कंपनी के कैशियर से 40 लाख रुपये लूट लिए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, 42 वर्षीय सुजीत परिवार के साथ लोनी में रहता है। वह जीटी करनाल रोड इंडस्ट्रियल एरिया स्थित फैक्टरी में कैशियर है। वह अपने सहकर्मी नरेंद्र के साथ गुरुवार को कूचा महाजनी से कंपनी के रुपये लाने गया था। दोनों ई-रिक्शा पर बैग में रुपये रखकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान मॉडल टाउन इलाके में एसबीआई कॉलोनी के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने धमकी देकर रुपये से भरा बैग छीन लिया और फरार हो गए। वारदात के बाद सुजीत ने पुलिस को फोन कर मामले की सूचना दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बदमाश ई-रिक्शा का पीछा पुरानी दिल्ली से ही कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.