आगरा, अप्रैल 2 -- एत्माद्दौला क्षेत्र में एक कंपनी के कैशियर पर गबन का आरोप लगा है। अशोक ऑटो सेल्स लिमिटेड के अकाउंट्स मैनेजर हिमांशु वर्मा की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। हिमांशु वर्मा ने पुलिस को बताया कि 31 जनवरी को किए गए मिलान में कैशियर जुगल किशोर गुप्ता निवासी जीवनी मंडी के पास 3,48,405 रुपये की कमी पाई गई। इसमें 1,23,204 रुपये ग्राहकों से प्राप्त नकद, 48,950 रुपये अशोक मेडिकेयर के, 15,000 रुपये इम्प्रेस्ट अमाउंट, 80,000 रुपये एक ग्राहक द्वारा दिए गए तथा 81,251 रुपये गाड़ियों की बिक्री से संबंधित रकम शामिल है। पूछताछ करने पर कैशियर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका और उसी दिन शाम करीब 7 बजे कंपनी छोड़कर चला गया। इसके बाद से उसका मोबाइल फोन बंद है। आरोप है कि उसके परिजन उल्टा कंपनी पर दबाव बना रहे हैं। एत्माद्दौला पुलिस ने मुक...