प्रयागराज, अप्रैल 24 -- सरस्वती हाईटेक सिटी में स्थित एक निजी कंपनी के कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर शुक्रवार को हड़ताल कर दी। इस पर कंपनी के अधिकारियों ने कर्मचारियों से बात कर 30 अप्रैल तक का समय मांगा है। इससे वह काम पर लौट आए। कर्मचारियों की मांग थी कि उत्तर प्रदेश सरकार ने 1 अप्रैल 2026 से मजदूरों की न्यूनतम आय सीमा एवं कार्य अवधि के विषय में जो आदेश पारित किए गए हैं उनका अनुपालन कराया जाए।  कंपनी ने आज तक किसी भी तरीके का कोई नियुक्ति पत्र या आदेश पत्र जारी नहीं किया है। उनसे प्रतिदिन 12 घंटे काम कराया जाता है, जबकि सरकारी आदेश 8 घंटे का है। आरोप है की छुट्टी मांगने पर तनख्वाह काटने की धमकी दी जाती है। इसके साथ ही नियमों के अनुसार 26 दिन का काम और चार दिन की छुट्टी अनिवार्य है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...