रांची, फरवरी 28 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। आदित्य कंसल्टिंग एंड इंजीनियरिंग सर्विसेज के पार्टनर अनिल शर्मा ने दिलीप श्रीवास्तव पर 54 लाख रुपए धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। इस संबंध में अनिल ने दिलीप श्रीवास्तव के विरुद्ध अरगोड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। अनिल ने पुलिस को बताया कि आरोपी दिलीप उनकी कंपनी का एकाउंट देखते हैं। इसी बीच जांच में पता चला कि राशि के ट्रांजेक्शन में भारी गड़बड़ी है। जुलाई 2025 से फरवरी 2026 के बीच करीब 53 लाख रुपए दूसरे खाते में ट्रासंफर किए गए। पूछताछ में आरोपी ने अपनी गलती स्वीकारी। राशि देने की बात पर आरोपी ने अपना मोबाइल स्वीच ऑफ कर दिया। इसके बाद वह थाना पहुंचे और मामला दर्ज कराया। पुलिस जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.