सिद्धार्थ, जनवरी 2 -- डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। अन्य राज्यों के साथ सिद्धार्थनगर जिले के अलावा यूपी के विभिन्न जनपदों के कुल 16 ठेकेदारों द्वारा कंपनी की सौंपी गई सामग्री वापस न करने व कार्य न करने पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जैक्सन इंफ्रा कंपनी के एक पदाधिकारी की ओर से उचाधिकारियों को दिए गए शिकायती पत्र को लेकर मिले निर्देश के बाद डुमरियागंज थाने में केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। मूल रूप से तमिलनाडु प्रदेश के निवासी व जैक्सन इंफ्रा कंपनी के पदाधिकारी मनीरमण आर पुत्र राम लिंगम ने पुलिस उप महानिरीक्षक बस्ती को शिकायती पत्र दिया था। वहां से एसपी के जरिए डुमरियागंज थाने में पुलिस ने केस दर्ज किया है। शिकायतकर्ता के मुताबिक जैक्सन इंफ्रा जो कि जकसन समूह का एक प्रतिष्ठित व उत्तरी भारत में व्यापक स्तर पर अवसंरचनात्मक एवं विद्युतीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.