रुडकी, अक्टूबर 1 -- मंगलौर, संवाददाता। तांशीपुर की यूपी बोन कंपनी की संपत्ति में कथित तौर पर 12 से 15 करोड़ रुपये के गबन का मामला सामने आया है। कंपनी की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने दिल्ली निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मुजफ्फरनगर के छपरा निवासी इसरार की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर में बताया गया कि तांशीपुर की यूपी बोन कंपनी से संबंधित मामले में राष्ट्रीय कंपनी विधि अधिकरण ने 26 अक्टूबर 2023 को आदेश पारित किया था। आदेश के आधार पर कंपनी का कब्जा लेने, फैक्ट्री का संचालन शुरू कराने और कंपनी की संपत्तियों का भौतिक सत्यापन कराने की प्रक्रिया चल रही थी।ब

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...