मुंगेर, मार्च 16 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। जमालपुर के आदर्श थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ी दरियापुर में हुई जमीन कारोबारी रंजीत कुमार की रहस्यमय हत्या का खुलासा पुलिस ने महज 6 घंटे के भीतर कर दिया है। मामले में पुलिस ने एक निजी कंपनी जमालपुर की महिला मैनेजर देवश्री को गिरफ्तार किया है। रविवार को आदर्श थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में एसडीपीओ अभिषेक आनंद ने बताया कि तकनीकी जांच, एफएसएल टीम की रिपोर्ट और आरोपी महिला के बयान के आधार पर मामले का खुलासा किया गया। उन्होंने बताया कि हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग, शराब पार्टी और आपसी विवाद की बात सामने आ रही है, हालांकि पुलिस अभी भी कई बिंदुओं पर जांच कर रही है।सड़क पर अचेत मिला था युवकएसडीपीओ ने बताया कि 13 मार्च की संध्या करीब 8 बजे एनसी घोष विद्यालय रोड पर एक युवक अचेत अवस्था में पड़ा मिला था। स्थ...