गोरखपुर, मार्च 8 -- सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। जीयो टावर में काम करने वाली कंपनी की महंगी मशीन लेकर एक कर्मचारी फरार हो गया। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के टीचर कॉलोनी निवासी रवि नायक ने तहरीर देकर बताया कि वह टीएमआई कंपनी के तहत जीयो टावर का काम करते हैं। गीडा थाना क्षेत्र के भीलौरी खुर्द निवासी राजबली यादव को काम के लिए ओटीडीआर मशीन दी गई थी, लेकिन वह मशीन लेकर फरार हो गया। कई बार कहने के बाद भी उसने मशीन वापस नहीं की, जिससे फील्ड का काम रुक गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.