देहरादून, जनवरी 30 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। पटेलनगर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक संस्थान में दो महिला निदेशकों (पार्टनर) के बीच जमकर मारपीट और गाली-गलौज हुई। विवाद इतना बढ़ा कि मामला थाने पहुंच गया। जहां दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पटेलनगर पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर क्रॉस केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर पटेलनगर सीबीएस अधिकारी ने बताया कि विवाद ड्रीम एड्यू विजन की प्रबंध निदेशक स्मिता गुप्ता और सपना राय के बीच हुआ। स्मिता गुप्ता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उनकी पार्टनर सपना राय पिछले कुछ समय से स्टाफ के काम में हस्तक्षेप कर रही थीं। 27 जनवरी को सपना अपनी बहन सभ्यता थापा के साथ कार्यालय पहुंचीं और एचओडी चंद्रमोहन को धमकाने लगीं। विरोध करने पर सपना ने स्मिता का गला दबा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.