नई दिल्ली, जुलाई 15 -- महिंद्रा ने अपने भारतीय पोर्टफोलियो की एंट्री लेवल XUV 3XO SUV की कीमतों में इजाफा कर दिया है। कंपनी ने इस प्राइस हाइक के पीछे रॉ मटीरियल का महंगा होने के साथ लॉजिस्टिक कॉस्ट में इजाफा होना बताया। ज्यादातर कंपनियों का प्राइस हाइक इस वजह से हुआ है। इस नए प्राइस हाइक के बाद XUV 3XO को खरीदने के लिए 25,000 रुपए तक ज्यादा खर्च करने होंगे। पहले इस SUV की एक्स-शोरूम कीमतें 7.54 लाख रुपए से 14.89 लाख रुपए तक थी। वहीं, प्राइस हाइक के बाद अब इसकी नई एक्स-शोरूम कीमतें 7.79 लाख से 15.04 लाख रुपए तक हो गई हैं। बता दें कि जून में इस SUV की 10,063 यूनिट बिकी थीं और ये कंपनी की तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार भी रही थी। 1. महिंद्रा XUV 3XO MX1 (इंजन - 111hp टर्बो-पेट्रोल MT)इस ट्रिम में हैलोजन प्रोजेक्टर हेडलैंप, LED डेटाइम रनिंग...