कंपनी की जमीन पर कब्जा करने का प्रयास, दो करोड़ रुपये रंगदारी मांगने का आरोप
नोएडा, मई 14 -- ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में कंपनी की जमीन पर कब्जा करने की कोशिश करने का मामला सामने आया है। कंपनी निदेशक ने आरोपी पर दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का भी आरोप लगाया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक एक एक्सपोर्ट कंपनी के निदेशक मुकेश शर्मा की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकेश शर्मा ने बताया कि उनकी कंपनी के नाम गुलिस्तानपुर गांव में कुछ जमीन है। इस जमीन के उनके पास सभी वैध स्वामित्व और दस्तावेज है। आरोप है कि इस जमीन पर कब्जे को लेकर इंशाद अली और उसके 10-15 साथियों ने आकर उनके सिक्योरिटी गार्ड और कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। आरोप है कि आरोपी जबरन जमीन पर कब्जा जमाना चाहता है। आरोप है कि इंशाद अली उनसे दो करोड़ रुपये की म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.