कंपनी की ईमेल आईडी हैक कर 4.20 लाख की साइबर ठगी
रुद्रपुर, जुलाई 4 -- रुद्रपुर, वरिष्ठ संवाददाता। हैकर ने एक कंपनी की ईमेल आईडी हैक कर कंपनी के खाते में आने वाले भुगतान की राशि दूसरे खाते में ट्रांसफर करवा 4.20 लाख की साइबर ठगी कर ली। तहरीर पर पंतनगर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। ओमेक्स रिवेरा, पंतनगर निवासी एवं हरिओम बायोफूड प्रोडक्ट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के संचालक कपिल सुखीजा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी कंपनी को चेन्नई स्थित जीटी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड से माल का ऑर्डर प्राप्त हुआ था। इसका भुगतान उनकी कंपनी के एसबीआई में खोले गए बैंक खाते में किया जाना था। आरोप है कि अज्ञात व्यक्ति ने उनकी कंपनी की ईमेल आईडी हैक कर एसबीआई के उनके कंपनी खाते नंबर की जगह आईडीबीआई बैंक का दूसरा खाता नंबर अपडेट कर दिया। यह भी पढ़ें- कंपनी के अकाउंटेंट को झांसा देकर 30 लाख र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.