कौशाम्बी, फरवरी 14 -- मंझनपुर में समदा रोड स्थित एक दुकान पर ग्राहकों संग धोखाधड़ी की जा रही थी। शुक्रवार को छापामारी के दौरान इस दुकान से कंपनी का मार्का लगा हुआ नकली 25 मिक्सर और 38 कुकर बरामद हुआ। मामले में दुकानदार के खिलाफ कॉपी राइट एक्ट का मुकदमा कायम कराया गया है। पुलिस जांच कर रही है। प्रेस्टीज व ऊषा कंपनी के अधिकृत जांच अधिकारी संदीप शर्मा ने शुक्रवार को मंझनपुर के समदा रोड स्थित शिवम पारस सोलर सिस्टम एंड इलेक्ट्रिक शॉप पर पुलिस दल के साथ छापामारी की। बताया कि यहां ऊषा कंपनी का मार्का लगा हुआ 25 नकली मिस्टर व प्रेस्टीज कंपनी का मार्का लगा हुआ 38 नकली कुकर बरामद किया गया। यह सामान ग्राहकों को असली बताते हुए कंपनी के दाम पर बेचा जाता था। बरामद किया गया पूरा माल जब्त करके मंझनपुर कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया गया है। दुकानदार रचित ...