कंपनी का पैसा लेकर कर्मचारी फरार, सदर थाना में केस दर्ज
मुजफ्फरपुर, अप्रैल 13 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र में स्थित एक निजी कंपनी ने अपनी कर्मचारी पर लाखों रुपये लेकर फरार होने का आरोप लगा है। इस संबंध में कंपनी के मैनेजर ननीगोपाल धराई ने सोमवार को सदर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।ओडीशा के बालासोर निवासी मैनेजर ने पुलिस को बताया कि वैशाली के रहने वाले आरोपित कर्मी राजीव कुमार को एक अप्रैल को कंपनी की खबड़ा स्थित शाखा में बतौर हेल्पर नियुक्त किया था। चार अप्रैल को राजीव काम के दौरान नशे की हालत में पाया गया। उसे चेतावनी दी गई। इसके बाद वह 6 अप्रैल से बिना किसी सूचना के काम से गायब हो गया। मैनेजर ने बताया कि जांच करने पर पता चला कि राजीव ने एक ट्रेडर, अंकुश कुमार से संपर्क किया और कंपनी के नाम पर 3.80 लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गया। जब कंपनी ने राजीव से संपर्क करने की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.