कंपनी का जीएसटी पहचान चोरी कर 9.32 करोड़ का साइबर फ्रॉड
गोरखपुर, अगस्त 11 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। जिले की एक कंपनी का सॉफ्टवेयर हैक कर जीएसटी पहचान की चोरी करके 9.32 करोड़ रुपये का साइबर फ्रॉड करने का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने कंपनी के जीएसटी पोर्टल में सेंध लगाकर मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी बदल दिया और करीब 9.32 करोड़ रुपये की फर्जी बिलिंग और टैक्स इनवॉइस जारी कर दिया। कंपनी के निदेशक संजीव कुमार जायसवाल ने वित्त मंत्रालय में शिकायत की है। अब पूरे प्रकरण की जांच सीओ गोरखनाथ को सौंपी गई है। जीएसटी पहचान की चोरी का गोरखपुर में संभवतया पहला मामला है। गुलरिहा के भटहट निवासी संजीव जायसवाल के मुताबिक, वह हाईवे रनर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के निदेशक हैं। कंपनी का पंजीकृत पता 164, भटहट, थाना गुलरिहा है। आरोप है कि करीब दो माह पहले अज्ञात साइबर अपराधियों ने कंपनी के जीएसटी पोर्टल में अनधिकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.