नई दिल्ली, फरवरी 16 -- Stock in Focus: खराब तिमाही नतीजों की वजह से फर्स्ट क्राई की पैरेंट कंपनी Brainbees Solutions के शेयरों की कीमतों में 12 प्रतिशत की गिरावट आज देखने को मिली है। जिसकी वजह से यह स्टॉक अपने आल टाइम लो लेवल पर पहुंच गया। बता दें, कंपनी के नेट लॉस में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।12% टूटा शेयर बीएसई में आज सोमवार को Brainbees Solutions के शेयर 263.20 रुपये के लेवल पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का भाव 12 प्रतिशत की गिरावट के बाद 237 रुपये स्तर पर पहुंच गया। यह कंपनी का रिकॉर्ड लो लेवल है। शेयर बाजारों के क्लोजिंग के टाइम पर यह स्टॉक बीएसई में 10.92 प्रतिशत की गिरावट के साथ 240.30 रुपये के स्तर पर था। यह भी पढ़ें- 24 फरवरी को खुल रहे नया IPO, ग्रे मार्केट में स्थिति हुई और मजबूतकितना हुआ रहा है इस बार घाटा Brainbees S...