गुड़गांव, जून 25 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। गांव बिलासपुर खुर्द में चोरों ने एक कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी के कमरे का ताला तोड़कर 50 हजार नकदी और जेवरात चोरी कर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर बिलासपुर थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मूल रूप से राजस्थान के हनुमानगढ़ निवासी पीड़ित सुरेंद्र कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एक निजी कंपनी में बतौर काम करती है। 23 जून को जब वह सुबह ड्यूटी पर गए थे, तभी पीछे से चोरों ने इस वारदात को अंजाम दिया। शाम को लौटने पर उन्हें ताला टूटा मिला और बैग से कैश सहित चांदी की पाजेब, झुमके व चेन गायब थे।-- --

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...