कंपनीबाग से फूलबाग तक 10 दिन नहीं होगी जलापूर्ति
कानपुर, अप्रैल 16 -- कानपुर। अगले कुछ दिनों के लिए शहर की करीब सात लाख आबादी को जलसंकट से जूझना होगा। 17 अप्रैल से कंपनीबाग से फूलबाग तो 18 अप्रैल से शहर दक्षिण में गंगा बैराज से जलापूर्ति बाधित रहेगी। जवाहरलाल नेहरू नेशनल अर्बन रूरल मिशन (जेएनएनयूआरएम) की मेन पाइपलाइन महज 10 वर्षों में जर्जर हो गई थी। आए दिन लीकेज की समस्या से पूरा शहर परेशान है। इस समस्या के निदान के लिए बीते साल जीआरपी पाइप लाइन बिछाने का काम जेएनएनयूआरएम की पाइपलाइन के समानांतर शुरू हुआ था। पाइपलाइन बिछाने का काम पूरा कर लिया गया है। अब जेएनएनयूआरएम की पाइपलाइन को हटाकर नई मेनलाइन को जोड़ने का काम 17 अप्रैल से शुरू हो रहा है।कंपनीबाग से फूलबाग की जलापूर्ति को बेहतर बनाने के लिए मैकराबर्टगंज ढाल और चुन्नीगंज मेट्रो स्टेशन के पास पाइपलाइन को जोड़ने का काम किया जाएगा। यह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.