मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 4 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। नगर निगम की टीम ने बुधवार को कंपनीबाग से टावर चौक होते अखाड़ा घाट पुल तक सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान सड़क की जमीन पर कब्जा कर बनाए गए दुकान के छज्जे को बुलडोजर से तोड़ा गया। वहीं, सड़क की जमीन अतिक्रमण करने पर तीन दुकानदारों से 55 सौ रुपये जुर्माना वसूला गया। अतिक्रमण हटाओ टीम ने डीएम कोठी से सड़क के दोनों ओर लगे अतिक्रमण को हटाने के लिए दोपहर से अभियान शुरू किया। इसके बाद कंपनीबाग, मस्जिद चौक, सरैयागंज टावर होते हुए अखाड़ा घाट और फिर वापस सरैयागंज टावर पहुंची। टीम के कार्रवाई शुरू करते ही सड़कों और नालों पर अवैध कब्जा करनेवाले सामान समेटने लगे। खासकर करबला मोड़ से मस्जिद चौक तक सड़क के दोनों किनारे अवैध तरीके से दुकान बना रखे दुकानदार खुद अपनी दुकानें हटाने लग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.