मुजफ्फरपुर, मार्च 11 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता नगर निगम की टीम ने बुधवार को कंपनीबाग रोड में अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान चिकेन की तीन दुकानों के साथ कुल 13 अस्थायी दुकानें हटाई गईं। सुबह करीब 11 बजे नगर थाने की पुलिस के साथ पहुंचे सिटी मैनेजर रीतेश कुमार व अन्य अधिकारियों के हरकत में आते ही अतिक्रमणकारियों के बीच अफरातफरी मच गई। सभी अपना-अपना सामान समेट कर भागने लगे। इस दौरान सिटी मैनेजर में दोबारा अतिक्रमण करते पकड़े जाने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...