मुजफ्फरपुर, जून 21 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। शहर के कंपनीबाग में रेलवे प्रशिक्षण केंद्र के सामने शनिवार की सुबह करीब 10.30 बजे बिजली का हाईटेंशन तार टूटकर सड़क पर गिर गया। इससे वहां अफरातफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों, राहगीरों और दुकानदारों ने तत्परता दिखाते हुए टूटे तार को एक तरफ कर दिया गया। साथ ही बिजली विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद बिजली बंद कर दी गई।सूचना पर पहुंचे बिजली विभाग के कर्मियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद तार को दुरुस्त किया। स्थानीय मो. हकीम ने बताया कि हाईटेंशन तार में सुबह से ही स्पार्क हो रहा था। बार-बार चिंगारी निकलते देख बिजली विभाग को सूचना दी गई। इसके बावजूद मरम्मत के लिए कोई नहीं आया। करीब 10.30 बजे तार गलकर टूट गया और सड़क पर आ गिरा। इससे करीब आधे घंटे तक इस व्यस्त रोड पर अफरातफरी रही। संयोग...