गाज़ियाबाद, जून 10 -- नोएडा। फेज-तीन थाना क्षेत्र स्थित एक कंपनी में ऑपरेटर के पद पर काम करने वाले युवक को कंपनी के कर्मचारियों ने तीन साथियों संग मिलकर पीट दिया। घटना के करीब डेढ़ माह बाद पीड़ित ने एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। राजस्थान के जिला अलवर के कस्बा कठूमर निवासी विकेश चौधरी ने पुलिस को बताया कि वह पिछले दो वर्ष से डिक्सन पेडगेट मोबाइल कंपनी में ऑपरेटर है। उसके अधीन बड़ी संख्या में कर्मचारी काम करते हैं। 27 अप्रैल की शाम 8.30 बजे वह ड्यूटी करने के बाद घर लौट रहा था।कंपनी के गेट के निकट ही कंपनी में काम करने वाला तुषार मिल गया। तीन-चार साथियों के साथ मिलकर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर लाठी-डंडे और लात-घूंसों से मारपीट की। इस घटना में पीड़ित के सिर में गंभीर चोट आई। पीड़ित को एसजेएम अस्पताल के आईसीयू में ...