नोएडा, अप्रैल 10 -- नोएडा, गौरव भारद्वाज। बिशनपुरा गांव स्थित पीजी के कमरे में बुधवार दोपहर मानसिक तनाव से गुजर रहे युवक ने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस को शव के पास से डायरी में सुसाइड नोट मिला। पुलिस के मुताबिक मध्य प्रदेश के जिला मुरैना निवासी 34 वर्षीय अनीश कुमार सेक्टर-62 स्थित एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते थे। वह वर्तमान में बिशनपुरा गांव स्थित द यार्ड हॉस्टल नामक पीजी के एक कमरे में किराये पर रहते थे। सप्ताह में सिर्फ तीन दिन ही ऑफिस जाना होता था। सोमवार को अनीश कुमार ऑफिस नहीं पहुंचे। इसके बाद सहकर्मियों ने फोन पर संपर्क साधने का प्रयास किया तो फोन रिसीव नहीं हुआ। इसके बाद मंगलवार और फिर बुधवार को भी संपर्क नहीं हुआ। कंपनीकर्मी पीजी स्थित कमरे पर केयर टेकर की मदद से पहुंचे। जहां कमरा अंदर से बंद मिला। सूचना पर पहुंची पु...