कंपनीकर्मी ने डिस्ट्रीब्यूटरशिप दिलाने के नाम पर 3.50 लाख ठगे
नोएडा, अगस्त 19 -- नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-58 थाना क्षेत्र स्थित एक कंपनी के प्रबंधन ने पूर्व कर्मचारी पर डिस्ट्रीब्यूटरशिप दिलाने के नाम पर 3.50 लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर बिहार निवासी आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। प्रयागराज निवासी जितेंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि उनकी कंपनी का कार्यालय सेक्टर-57 नोएडा में है। उनकी कंपनी इलेक्ट्रिक स्कूटी असेंबल कर बेचती है। साथ ही देश में डीलरशिप देती है। कंपनी में बिहार के जिला पटना निवासी ललित कुमार सिन्हा नौकरी करता था। वह कंपनी में मार्केट एजेंट और एसोसिएट के रूप में कार्य करता था। ललित कुमार का कार्य कंपनी की मार्केटिंग करना और बिक्री बढ़ाना था। इसकी एवज में वह कमीशन लेता था। आरोप है कि ललित कुमार ने बिहार के जिला बक्सर स्थित एक फर्म को डिस्ट्रीब्यूटरशिप देने के लिए ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.