नोएडा, दिसम्बर 13 -- नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-62 स्थित अंडरपास में शुक्रवार शाम बदमाशों ने कार सवार कंपनीकर्मियों से पिस्तौल के बल पर दो लाख रुपये और दो मोबाइल फोन लूट लिए। कार सवार चार बदमाशों ने ओवरटेक कर वारदात को अंजाम दिया। बदमाश पीड़ितों की कार की चाबी भी लेकर भाग गए। पुलिस ने केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। गाजियाबाद के कविनगर निवासी नवल किशोर ने पुलिस को बताया कि वह ग्रेटर नोएडा वेस्ट सेक्टर-4 स्थित एक प्राइवेट कंपनी में बतौर अकाउंटेंट नौकरी करते हैं। उन्हें कंपनी की ओर से आने-जाने के लिए कार और चालक की सुविधा मिली हुई है। वह 12 दिसंबर की सुबह कंपनी का भुगतान लेने के लिए दिल्ली गए थे। कंपनी की कार को ओमपाल नामक चालक चला रहा था। वह शाम चार बजे कार से दो लाख रुपये का भुगतान लेकर नोएडा आ रहे थे। जब वह सेक्टर-62 अंडरपास में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.