कंपनियों में अप्रेंटिसशिप के लिए 30 को होगा साक्षात्कार
बस्ती, मई 28 -- बस्ती, निज संवाददाता। विभिन्न कंपनियों में अप्रेंटिसशिप के लिए साक्षात्कार 30 मई को राजकीय आईटीआई बस्ती में सुबह 10 बजे से होगा। यह जानकारी प्रधानाचार्य राजकीय आईटीआई बस्ती ने दी।उन्होंने बताया कि 18-30 वर्ष आयु वर्ग के वह अभ्यर्थी जिन्होंने इलेक्ट्रानिक मैकेनिक, इलेक्ट्रिशियन, फिटर, मैकेनिक आरएसी ट्रेड से प्रशिक्षण पूर्ण किया हो या फाइनल ईयर में हों, प्रतिभाग कर सकते हैं। उन्हें अपना बॉयोडॉटा, समस्त शैक्षिक अंकपत्र व प्रमाण की मूल प्रति तथा प्रमाणित छाया प्रति के साथ पैन कार्ड, आधार कार्ड व चार पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य है। यह भी पढ़ें- तीस मई को लगेगा रोजगार मेला
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.