घाटशिला, जुलाई 24 -- जादूगोड़ा, संवाददाता। हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (एचसीएल) के सीएमडी अनुपम मिश्रा ने यूसील जादूगोड़ा कंपनी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने यूसील के सीएमडी डॉ. कंचम आनंद राव के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। जिसमें एचसीएल की ओर से निदेशक (खनन) घनश्याम दास गुप्ता, ईडी सह यूनिट हेड उमेश सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे। बैठक में दोनों कंपनियों के बीच आपसी सहयोग, सीएसआर योजनाओं तथा खनन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। वहीं, क्षेत्र में संचालित सीएसआर योजनाओं की स्थिति और उनके माध्यम से स्थानीय लोगों को मिलने वाली सुविधाओं पर भी विचार-विमर्श किया गया। इसके अलावा यूरेनियम खनन के दौरान अयस्क से निकलने वाले तांबे तथा उससे संबंधित संभावनाओं और तकनीकी पहलुओं को लेकर भी चर्चा हुई। यह भी पढ़ें- 12.2 मिलियन टन उत्पादन के लक...