नोएडा, अप्रैल 14 -- ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। श्रमिकों के प्रदर्शन के कारण पुलिस पूरी तरह सतर्क है। पुलिस कंपनियों के बाहर पहरा दे रही है और संदिग्ध लोगों पर नजर बनाए है। कई कंपनियों के बाहर दमकल की गाड़ियां भी लगाई गई हैं। सूरजपुर क्षेत्र में मंगलवार को पुलिस को एक कंपनी के बाहर लोगों के इकट्ठा होने की सूचना मिली। इस बीच काफी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और श्रमिकों को समझा बुझाकर अंदर भेजा। यह भी पढ़ें- सेक्टर ईकोटेक-1 और कासना में श्रमिकों ने विरोध प्रदर्शन किया यह भी पढ़ें- एहतियातन 12 जिलों से फोर्स बुलाई यह भी पढ़ें- फरीदाबाद में मदरसन के बाहर प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया, फिर क्या हुआ?

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...