हरदोई, दिसम्बर 27 -- हरदोई, संवाददाता। गलन भरी सर्दी ने सभी वर्गों के लोगों का जनजीवन प्रभावित कर दिया है। सुबह और देर रात घने कोहरे के साथ चल रही सर्द हवाओं ने लोगों को घरों में दुबकने को मजबूर कर दिया है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 9.5 व अधिकतम 15 डिग्री रिकार्ड किया गया। जिसमें सुबह की आद्रता 95 प्रतिशत तो शाम को 89 प्रतिशत रही। इस दौरान हवाएं सामान्य गति से चलती रहीं। सुबह से सर्दी के असर से बाजारों की रौनक फीकी पड़ गई है। सुबह के समय खाने-पीने की वस्तुओं को छोड़कर अधिकतर दुकानें देर से खुल रही हैं और ग्राहक भी कम नजर आ रहे हैं।सिनेमा रोड पर ऊनी कपड़े, जैकेट, स्वेटर, कंबल की बाजार गुलजार है हालांकि बाजार बंद होने का टाइम काफी जल्दी हो गया है, शाम ढलते ही गलन बढ़ने से बाजार जल्दी बंद हो जा रहे हैं। अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ी हर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.