चतरा, दिसम्बर 20 -- मयूरहंड, प्रतिनिधि। कंपकपाती ठंड ने लोगों को अपने-अपने घरों में कैद कर दिया है। दिन भर कोहरा और ठंड से लोग परेशान हैं। पेड़ों से बारिश की भांति कोहरे की बूंद टपक रही है। इससे ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। कपकपाती ठंड के कारण खासकर वृद्ध और बच्चे बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। तापमान नीचे गिरने से शीतलहरी चल रही है। ऐसे में प्रशासन द्वारा ना ही अलाव की व्यवस्था की गयी है और ना ही कंबल की। जिस कारण गरीबों को काफी मशक्कत उठानी पड़ रही है। दो दिनों से धूप नहीं निकला है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.