कंधों पर सितारे, आंखों में आंसू... IMA से निकले 515 नए अफसर; बेटियों ने भी किया कमाल
देहरादून, जून 13 -- देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) शनिवार को एक ऐसे ऐतिहासिक और भावुक पल की गवाह बनी, जब 515 युवा कैडेट भारतीय सेना में अधिकारी के रूप में शामिल हुए। पासिंग आउट परेड के दौरान कैडेट्स से अफसर बने कैंडिडेट्स का जोश साफ नजर आ रहा था। परेड के बाद हुए पारंपरिक "रैंक अलंकरण समारोह" में माता-पिता और परिजनों ने अपने बच्चों के कंधों पर अधिकारी की नई रैंक सजाई। इस दौरान कई परिवारों की आंखों में खुशी के आंसू दिखाई दिए। पूरे अकादमी परिसर में गर्व, सम्मान और देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।9 महिला कैडेट्स ने बढ़ाया गौरव इस बार की पासिंग आउट परेड की एक खास उपलब्धि 9 महिला कैडेट्स का सेना में अधिकारी के रूप में शामिल होना रहा। यह भारतीय सेना में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी और बदलते दौर की एक मजबूत तस्वीर पेश करता है। इनमें शामि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.