नई दिल्ली, जून 1 -- आईपीएल 2026 जैसे आरसीबी युग की मुनादी थी। 18 वर्ष तक खिताब के लिए तरसती टीम ने पिछली बार पहली बार चैंपियन बनी थी और अब लगातार दूसरी बार आईपीएल खिताब जीतने वाली तीसरी टीम बनी है। लेकिन ये आईपीएल में बल्लेबाजी के एक और युग की भी शुरुआत है। ये युग है वैभव सूर्यवंशी का। सिर्फ 15 साल का लड़का लेकिन उसके बल्ले से रन नहीं, जैसे रिकॉर्ड बरस रहे हों। एक सीजन में सबसे ज्यादा सिक्स, सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट, सबसे तेज आईपीएल शतक जड़ने वाला भारतीय, सबसे कम उम्र में शतक, सबसे कम उम्र में ऑरेंज कैप विनर, सबसे तेज 1000 आईपीएल रन बनाने वाले भारतीय ...सिर्फ दूसरे ही सीजन में इतने सारे रिकॉर्ड बता रहे कि अब आईपीएल में बल्लेबाजी का वैभव युग शुरू हो चुका है। उनका नाम हर क्रिकेटप्रेमी की जुबान पर है। जब आईपीएल 2026 के फाइनल के हीरो विराट को...