कंधे पर लदा दूल्हा, घुटने तक पानी में बाराती; पुल का एप्रोच नहीं तो शादी के लिए पैदल ही पार की नदी
राजीव सिन्हा, जून 19 -- शादी का दिन हर शख्स के जीवन का सबसे यादगार पल होता है। सिर पर सेहरा, मन में नए जीवन के सपने और साथ में बारातियों का उत्साह। मगर बिहार के किशनगंज जिले से बारात की एक ऐसी तस्वीर आई है, जिसने सिस्टम पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। ठाकुरगंज प्रखंड के सीमावर्ती क्षेत्र में एक दूल्हे को अपनी बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचने के लिए नदी पार करने में जिस मुश्किल का सामना करना पड़ा, उसने ग्रामीण क्षेत्र की बदहाल आधारभूत सुविधाओं की तस्वीर सबके सामने आ गई। ठाकुरगंज के छैतल पंचायत स्थित वार्ड नंबर 09 दीगली गांव निवासी गुलाम दानिश की शादी 18 जून को इसी प्रखंड के दल्लेगांव पंचायत में तमिजुद्दीन की बेटी से हुई। दूल्हे और बारातियों में शादी का जबरदस्त उत्साह था, मगर लगातार हो रही बारिश और मेची नदी में बढ़े जलस्तर ने उनकी राह मुश्कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.