जमशेदपुर, मई 8 -- झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने बढ़ती महंगाई, रसोई गैस सिलेंडर की आसमान छूती कीमतों और रेलवे की बदहाल व्यवस्था के खिलाफ गुरुवार को उपायुक्त कार्यालय के समक्ष जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विक्टर सोरेन के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान झामुमो कार्यकर्ताओं ने अनोखे अंदाज में केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। सैकड़ों महिला कार्यकर्ता सिर पर लकड़ी का बोझा लेकर धरनास्थल पर पहुंचीं, वहीं जिलाध्यक्ष विक्टर सोरेन स्वयं पारंपरिक पोशाक में कंधे पर लकड़ी उठाकर शामिल हुए। यह प्रतीकात्मक प्रदर्शन रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के कारण आम जनता की परेशानी को दर्शाने के लिए किया गया। यह भी पढ़ें- महंगाई पर केंद्र सरकार के खिलाफ झामुमो ने किया ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.