सहारनपुर, फरवरी 3 -- इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की मासिक बैठक जीपीओ रोड स्थित एक होटल के सभागार में आयोजित हुई। बैठक में हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. राहुल गैनदोत्रा और हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. संदीप दैथिक ने स्वास्थ्य विषयों पर जानकारी दी। डॉ. संदीप दैथिक ने बताया कि कंधे के दर्द को हल्के में न लें, सभी कंधे के दर्द फ्रोजन शोल्डर नहीं होते, सही जांच जरूरी है। डॉ. राहुल गैनदोत्रा ने कहा कि अच्छे स्वास्थ्य के लिए खान-पान पर विशेष ध्यान देना जरूरी है। उन्होंने ज्वार, बाजरा जैसे मोटे अनाज, फल, हरी सब्जियां, बादाम, अखरोट, सीड्स, चिकन, मछली और पनीर के सेवन की सलाह दी, जबकि रिफाइंड तेल, शराब, धूम्रपान और अधिक शुगर से दूर रहने की सलाह दी। कार्यक्रम में एडवोकेट सत्येंद्र कुमार वर्मा ने चिकित्सकों को पॉश एक्ट का प्रशिक्षण दिया। इस दौरान आईएमए अध्यक्ष ड...